हरिद्वार, 29 मई। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा के संयोजन में ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 48 लोगों ने रक्तदान किया। रविश भटीजा ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि ब्लड वॉलंटियर ग्रुप और ब्लड रिलेशन ग्रुप द्वारा भी समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। दोनों ग्रुप साधुवाद के पात्र हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत ने कहा रविश भटीजा और उनके साथी समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते है। जिससे रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ती है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि रक्त दान करने शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नही आती और रक्तदान करके खुशी की अनुभूति होती है कि हमने एक अच्छा कार्य किया। डा.रविंद्र चौहान ने कहा कि रक्त दान करने से बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, एचआईवी, हैपेटाइटिस बी, हेपिटाइटिस सी, वीडीआरएल की निःशुल्क जांच होती है।
नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। कैंसर जैसे घातक रोगों के होने का खतरा कम होता है। हृदयाघात की संभावना 90 प्रतिशत कम रहती है, नए ब्लड सेल बनते है, लिवर स्वस्थ रहता है, रक्त में केलोस्ट्रोल का लेवल कम होता है, जो कि अच्छे स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है।
रक्तदान करने वालों में कांग्रेसनेता वीरेंद्र रावत, रविश भटीजा, नीरजा शाह, विक्रम शाह, कपिल पाराशर राव नजमुल, रविंद्र नेगी, अंकित महेश्वरी, मनीष कर्णवाल, सिद्धांत रावत, मनोज जाटव, सुमित ठाकुर, नमन अग्रवाल, अंकुश डोगरा, पंकज कोरी, मयंक गुप्ता, तरुण, जसप्रीत, सिमरन, हितेश भटीजा, विश्रांत शर्मा, अमित कुमार, हिरदेश गौड़, विजय जोशी, हिमांशु ठाकुर, अरविंद, गर्वित सूरी, कुलदीप सिंह, युवराज, अनिल, आदित्य खन्ना, हेमंत भाटिया, महेंद्र शर्मा, जागीश चौधरी, जावेद, कुलदीप, रोहित कुमार, पवन कुमार, सोनू, नवनीत, रविंद्र कुमार, आलम, छोटे लाल, विनोद कुमार आदि शामिल रहे। इस अवसर पर चंद्र कोठारी, समर्थ अग्रवाल, निशांत यादव, राहुल चौहान, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट भारत तनेजा, वर्णिक चौधरी, उमेश सैनी, रैना नैयर, विजय शर्मा, सतीश ठाकुर, मुकेश, रजनी अग्रवाल, बेबी उपस्थित रहे।


