विधायक रवि बहादुर ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 29 मई। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुधवाशहीद में इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाली विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का ग्रामीणों के साथ फीता काटकर उद्धघाटन किया। विधायक रवि बहादुर ने बताया कि 65 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल से विभिन्न सड़को का निर्माण कार्य किया जायेगा। सड़कों का निर्माण होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं और विकास करना उनकी प्रथमिकता है।

जनसमस्याओं का तत्परता से समाधान करते हुए विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गाे को दुरस्त कराया जाएगा। इस अवसर पर मुकेश राठौर, प्रधान शुभम चौहान, प्रधान कमलजीत, अशोक सैनी, वेदपाल, जाहिद, सुमित सैनी, मंसूर सलमानी, मिथुन राठौर, आदेश कटारिया, अरविंद मालो, मोहित चौहान, संजय चौहान, मोनू, सचिन सैनी, रिजवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply