मेयर किरण जैसल एवं विधायक आदेश चौहान ने किया सड़क का लोकार्पण

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 30 मई। मेयर किरण जैसल एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने वार्ड 45 तपोवन नगर में श्रीराम गली के समर्पित नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर का समग्र विकास, सुगम यातायात और जनसुविधाओं का विस्तार कर नगर निगम के सभी वार्डो को सुविधा संपन्न बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनसेवा और विकास सरकार का संकल्प है। नगर निगम के साथ सरकार के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षद योगेंद्र सैनी ने मेयर किरण जैसल एवं विधायक आदेश चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की समस्याओं के समाधान और लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गौतम, डा.राजकुमार, रमेश पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंचल कौर, भीम सिंह कंडारी, बृजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply