Breaking news:-हरिद्वार-दिल्ली रोड पर वोल्वो बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री बाल-बाल बचे, विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 3 जून 2026। देहरादून से वाया ऋषिकेश होते हुए दिल्ली-जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस संख्या MP44 ZC 6994 में मंगलवार तड़के करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। हादसा क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे शांतरशाह पुलिस चौकी से 200 मीटर पहले हरिद्वार-दिल्ली रोड पर हुआ। बस में तकनीकी खराबी के कारण इंजन की तरफ से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

सभी 32 यात्री सुरक्षित, सामान जला
बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 32 यात्री सवार थे, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे। आग लगते ही सभी यात्री तुरंत बस से उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि यात्रियों का सारा सामान और लगेज बस में ही रह गया जो पूरी तरह जल गया। बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस-फायर टीम ने पाया काबू
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और भीड़ को सुरक्षित स्थान पर भेजा। रुड़की से फायर टेंडर बुलाकर पुलिस और फायर सर्विस टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा
पुलिस ने सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की। बस के चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर और परिचालक रिंकू पुत्र लाल सिंह निवासी कंचनपुर धौलपुर, राजस्थान मौके पर मौजूद थे। ड्राइवर ने प्रथम दृष्टया आग इंजन की तरफ से लगने की बात कही है।

यात्रियों ने जताया पुलिस का आभार
पुलिस की त्वरित मदद से सुरक्षित बचने पर सभी यात्रियों ने हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया। यात्री पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई बसों में बैठकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। फिलहाल मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply