मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिया स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love


धर्म संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है कुंभ-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 4 जून। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डा.स्वामी कैलाशानन्द गिरि महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नई दिल्ली में हुई भेंट के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के संबंध में स्वामी कैलाशानंद गिरी से विस्तार से चर्चा की। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि कुंभ धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना का महापर्व है।

उन्होंने कहा कि सभी तेरह अखाड़े मिलकर सिंहस्थ महाकुंभ को सनातन की गरिमा के अनरूप दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराएंगे। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया और कहा कि हरिद्वार कुंभ की दिव्य छठा पूरे विश्व को आलोकित करेगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संत महापुरूषों का सानिध्य सौभाग्य से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और संत महापुरूषों के आशीर्वाद से सिंहस्थ महाकुंभ को गरिमा और दिव्यता के साथ भव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

सिंहस्थ कुंभ मे शाही स्नान और आध्यात्मिक आयोजनों के दौरान संतों एवं श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर दिए गए हैं। इस दौरान स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply