विडियो:-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
प्राईवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर-वरूण बालियान
हरिद्वार, 6 जून। जगजीतपुर के वार्ड 57 में पुलिस बल के साथ स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा विभाग की टीम का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव वरूण बालियान ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों के मीटर बदलने से इंकार करने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत कनेक्शन काट दिए।

वरूण बालियान ने आरोप लगाया कि एक प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार जबरन स्मार्ट मीटर लगवाकर लोगों को लूटने का काम कर रही है। लोगों को एकजुट होकर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ खड़ा होना होगा। वरूण बालियान ने कहा कि लोगों की सहमति के बिना ही ठीक काम कर रहे पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

जिसे सहन नहीं किया जाएगा। विरोध करने वालों में प्रदीप कुमार, कमल राजपूत, अनिल सैनी, आकाश वालिया, देवेश बर्मन, महेश बर्मन, विनोद नौटियाल, सुनील चौधरी, गीता, शांति देवी, रेखा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply