हरिद्वार, 8 जून। जानलेवा मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थाना पथरी पुलिस ने घटनाक्रम के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 6 जून को ग्राम डांडी इब्राहिमपुर निवासी विनोद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।
मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरूदेव सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी ग्राम दिनारपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई बबलू चौहान, कांस्टेबल नारायण सिंह व राकेश नेगी शामिल रहे।


