हरिद्वार, 8 जून। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन भारत भूमि के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान किसानों की समस्याओं पर चिंतन मनन किया और सरकार से समाधान की मांग की गयी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डू गुर्जर उर्फ सचिन कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के हित में फैसले नहीं ले पा रही है। कर्ज के बोझ तले दबा किसान आर्थिक रूप से बदहाल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए। एमएसपी पर फसल खरीद की गारंटी दी जाए। आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान का मुआवजा दिया जाए। मिलों पर बकाया किसानों का भुगतान समय पर किया जाए। खाद की कालाबाजारी पर रोक लगायी जाए। स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने के साथ 12 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाए। गुड्डू गुर्जर ने कहा कि वृद्ध किसानों को पांच हजार रूपए मासिक पेंशन दी जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में यूनियन का संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर डा.राजेश गौतम, शशी भूषण, मोहित चौहान, प्रवीण कुमार, साजिद नंबरदार, पवन शर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, परविंदर राजपूत, मधुर राणा, विनोद शर्मा, मोहम्मद अकरम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


