फोटो स्टूडियो में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 16 जुलाई। फोटो स्टूडियो में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया कैमरा, लेंस, चार्जर व अन्य सामान बरामद किया है। स्टूडियो संचालक मनोज वर्मा पुत्र शिव कुमार वर्मा निवासी गूघाल रोड पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का मुकद्मा दर्ज कराया गया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद कोतवाली प्रभारी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

एसआई मनीष भंण्डारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर रेगुलेटर पुल के पास चेकिंग के दौरान काले रंग के बैग समेत एक संदिग्ध सूरज ठाकुर पुत्र रमेश कुमार निवासी ग्राम बढेडी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर हाल निवासी गली न.ए-1 सुभाष नगर ज्वालापुर को दबोच लिया।

उसने बताया कि फोटो स्टूडियो में घुसकर काउण्टर पर काले बैग के अन्दर रखा कैमरा आदि सामान चोरी करने के बाद रानीपुर झाल के पास बने एक खण्डहर में छिपा दिया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply