थाना सिडकुल पुलिस ने रिकवर किए दौ सौ से ज्यादा गुम हुए मोबाइल फोन

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 19 जुलाई। थाना सिडकुल पुलिस ने गुम हुए दौ सौ से ज्यादा मोबाइल फोन रिकवर कर फोन मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। बरामद मोबाइल फोन में कुछ सिडकुल स्थित विभिन्न कंपनियों के बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के तथा कुछ स्थानीय निवासियों के हैं। उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से रिकवर किए गए फोन की कीमत 46 लाख रूपए से अधिक है।

थाना सिडकुल में एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी क्राईम नेहा यादव, थानाध्यक्ष अजय शाह, एसएसआई प्रवीण बिष्ट, हेडकांस्टेबल विवेक यादव व अन्य अधिकारियों ने लोगों को उनके फोन सौंपे। एसएसपी ने कहा कि मोबाइल फोन आम से खास तक सभी के जीवन का जरूरी अंग बन चुका है। बताया कि इस वर्ष अब तक 475 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं।

Leave a Reply