हरिद्वार, 23 जुलाई। भेल फाउंड्री गेट के पास एक नील गाय ने रैपिडो चालक को टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टक्कर लगने से घायल हुए रैपिडो चालक को अस्पताल भिजवाया। घटना बुधवार देर शाम की है। रैपीडो बाइक चालक जगत सिंह पुत्र मोहन सिंह को फाउंड्री गेट के पास अचानक सड़क पर आयी एक नील गाय ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जगत सिंह बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची और घायल जगत सिंह को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रात के समय वन क्षेत्र एवं सुनसान मार्गो पर वाहन चलाते समय सतर्क रहने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।


