समाजवादी पार्टी ने किया पंचायत का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


सपा सरकार बनने पर आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा योजनाओं का लाभ-महंत शुभम गिरी
हरिद्वार, 31 अगस्त। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के बड़ावाला में समाजवादी पार्टी की ओर से पंचायत का आयोजन किया गया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन देवी के संयोजन और पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी बात रखी।

पंचायत को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के दौरान संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते मौजूदा प्रदेश सरकार पर आम जनता की अनदेखी करने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता को मिले, इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नो ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पीडीए समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में पीडीए समाज अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है तथा समाज के लोगों के साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। राव धन्नो ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए समाज के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और उनके हक की आवाज को सदन से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।

पंचायत के दौरान सपा नेता महिपाल चौधरी सहित समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, आम जनता के बीच पहुंच बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नेपाल चौधरी सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply