बालाजी इंस्टीटयूट में मनाया शिक्षक दिवस

Haridwar News
Spread the love

गुरू के प्रति निष्ठा से तय होती है शिष्य की प्रगति-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार, 5 सितम्बर। बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस में पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर इंस्टीट्यूट के निदेशक डा.केपीएस चौहान को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। डा.केपीएस चौहान ने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु के प्रति निष्ठा से शिष्य की प्रगति तय होती है।

प्रोफेसर डा.ऋचा ठाकुर, प्रशिक्षु डा.अर्चना शर्मा ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि गुरू के प्रति श्रद्धा और विश्वास रखते हुए उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करने वाले शिष्य सफलता की नई ऊचाईयां प्राप्त करते हैं। प्रशिक्षु डा.सचेष्ट मुखर्जी व छात्र विशांत कुमार ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन वृत तथा गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply