हल्द्वानी प्रकरण का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है कांग्रेस-मनोज कुमार गौतम

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 6 सितम्बर। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने कहा है कि हल्द्वानी प्रकरण को लेकर कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जात-पात के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। भाजपा के प्रति अनर्गल बयान बाजी की जा रही है। लेकिन राज्य की जनता कांग्रेस के षड्यंत्र में फंसने वाली नहीं है। मनोज गौतम ने कहा कि दलित समाज के नाम पर लोगों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने का अभियान कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है।

भाजपा सभी वर्गों के हितों में योगदान देती है। सभी वर्गों को पार्टी में सम्मान मिलता है। कांग्रेस के बयानबाजों से राज्य के लोग बहकावे में नहीं आने वाले हैं। मनोज कुमार गौतम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी औछी राजनीति कर रही है। भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में दलितों का उत्पीड़न हुआ।

लेकिन भाजपा ने दलितों को सम्मान देने का काम किया। भाजपा शासन में दलित समाज के लोग शीर्ष पदों पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं। राज्य के लोग कांग्रेस के मानसिकता को पहचान चुके हैं और बहकावे में आने वाली नहीं है।

Leave a Reply