श्रीराम के आदर्शो को आचरण में धारण करना ही सच्ची राम भक्ति-राव आफाक अली

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 17 अक्टूबर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि श्री राम इमाम-ए-हिंद हैं। सभी भारतीयों को उनके किरदार को आचरण में धारण करना चाहिए। श्रीदेव सुमननगर टिहरी विस्थापित कालोनी मे आयोजित रामलीला में सीता हरण लीला के मंचन का उद्घाटन करने के बाद दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि केवल नारे लगाने से राम भक्त नहीं बना जा सकता। श्रीराम के आदर्शो को आचरण में धारण करना ही सच्ची राम भक्ति है।

श्रीराम लीला के कमेटी के अध्यक्ष मस्तराम जोशी, महेश कुमार, विकास गोस्वामी, विनय जोशी, दीपक स्वरूप, मदन लाल, नरेश भट्ट, परिवेश पवार, देव सिंह, अजय पवार भंडारी, देवन्द्र, निर्देशक दिनेश लाल, मोहनसिंह रावत, मंच संचालक मनीष रावत आदि ने मुख्य अतिथि राव अफाक अली, मनोज धनगर, पवन पाल, परवीन धनगर, साहिल कुरैशी, चांद कुरैशी, आबिद गुज्जर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply