उत्तराखंड में मजबूत हो रही सपा-सत्येंद्र कुमार राय

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और सदस्यता अभियान प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के हरिद्वार पहुंचने पर प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ललतारौ पुल स्थित पार्टी कार्यालय पर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है और उत्तर प्रदेश मॉडल पर चुनाव लड़ेगी।

उत्तराखंड में सपा तेजी से मजबूत हो रही है। प्रदेश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं। शिक्षा और रोजगार के लिए युवा सड़कों पर हैं। लोग अपना वोट बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर आरोप लग रहे हैं। उसे संवैधानिक पद पर बैठा दिया गया।

कथित वीआईपी का नाम सामने लाने की अंकिता के परिवार की शिकायत का संज्ञान नहीं लिया गया और भाजपा से जुड़े व्यक्ति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी। प्रदेश सहप्रभारी महंत शुभम गिरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारों की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है और बदलाव का मन बना चुकी है। इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान डा.राजेंद्र पाराशर, मशकूर कुरैशी, लवदत्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply