नशीले इंजेक्शन समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 24 अक्टूबर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय थे और नशीले इंजेक्शनों की होम डिलीवरी करते थे।

एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को गश्त के दौरान पुलिस टीम ने माया विहार जगजीतपुर की तरफ से आ रहे सुमित कुमार पुत्र पवन सिहं व मनीष पुत्र मोहन निवासी ग्राम जियापोता कोतवाली कनखल को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

नशीले इंजेक्शन बरामद होने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई अनुज सिंह, एसआई नवल किशोर गुप्ता, एडिशनल एसआई ललित मोहन अधिकारी, कांस्टेबल गजय तोमर व सुनील चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply