एसएसपी से मिले वरिष्ठ नागरिक

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 24 सितंबर। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रतिनिधिमण्डल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भेंटकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने तथा ज्वालापुर कोतवाली में समीक्षा बैठक केंद्र बनाने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार हनन और शोषण जैसी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिमाह बैठक का आयोजन किया जाए। एसएसपी ने वरिष्ठ नागरिकों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र पाल सिंह राणा, विद्यासागर गुप्ता, एससीएस भास्कर, बाबू लाल सुमन, श्याम सिंह आदि शामिल रहे।