तनवीर
प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे पीएम मोदी-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 18 सितम्बर। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। 17 सितम्बर को धूमधाम से प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्ट कार्ड के जरिए भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाए संदेश भेजे जा रहे है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने रविवार को पोस्टकार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित उनकी लंबी आयु की कामना की।
पोस्टकार्ड भाजपा की जिला इकाई द्वारा पीएम मोदी को भेजे जाएंगे। निरंजनी अखाड़े में पोस्टकार्ड के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि देश के प्रधान सेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। पूरा देश उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दे रहा है।
प भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी कार्यकर्ता करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, डा.विशाल गर्ग, अखिलेन्द्र चैधरी, नीरू गर्ग, आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।