ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने करायी हिस्ट्रीशीटरों की परेड

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 फरवरी। रविवार को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की कोतवाली परिसर में परेड करायी गयी। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार, एसएसआई राजेश बिष्ट व चैकी प्रभारियों की मौजूदगी में करायी गयी परेड में हिस्ट्रीशीटरों से उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यो के संबंध में जानकारी ली गयी और उसका विवरण कोतवाली पुलिस को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर जिला बदर की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी।