बहादरबाद पुलिस ने हाईवे पर चलाया सत्यापन अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 28 मइ्र्र। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के प्रयासों में जुटी पुलिस ने हाईवे पर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना बहादराबाद पुलिस ने हाईवे के किनारे ठेली, फड़ आदि लगाकर यातायात बाधित करने वाले लोगों का सत्यापन किया गया। सत्यापन नहीं कराने वाले 17 ठेली वालों पर पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 4250 रूपए जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा 6 लोगों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस टीम में बाजार चैकी प्रभारी एसआई प्रदीप राठौर, एसआई विजय प्रकाश, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, मुकेश नेगी, मनोज रतूड़ी, संतोष रावत, कांस्टेबल चालक त्रिलोक सिंह शामिल रहे।