विडियो:-हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 अगस्त। प्रस्तावित हरकी पैड़ी कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल चौक बाजार में सरकार और भाजपा नेताओं की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। यज्ञ के उपरांत बाजार में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार व्यापारी विरोधी सरकार है। 6 वर्ष पूर्व भी अतिक्रमण के नाम पर शहर को उजाङ दिया गया था और अब कॉरिडोर के आतंक से व्यापारी डरा हुआ है। भ्रम और भय की स्थिति से व्यापारियों की रातों की नींद उड़ी हुई है।

कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हाण्ङा एवं पूर्व अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि सरकार दिन के उजाले के बजाए रात को सङकों पर निशान लगाकर व्यापारीयो को भयभीत करना चाहती है। कांग्रेस प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध करती है और व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करने के लिए जन जागरण अभियान चलाएगी। पूर्व प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर एवं प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा ने कहा कि सरकार व्यापारियों को उजाड़ना चाहती है।

सरकार की व्यापारी विरोधी नीति किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नही की जाएगी। इस दौरान दिनेश वालिया, विजय गुप्ता, रकित वालिया, हरद्वारी लाल, संजय आनंद, गोविंद सिंह बिष्ट, दीपक गोनियाल, सोनू लाला, लव गुप्ता, आकाश बिरला, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजेश शर्मा, बृजमोहन बर्थवाल, रचित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।