भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी भगवान बिरसा मुंडे की जयंती‌

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 नवम्बर। भाजपा जिला कार्यालय पर भगवान बिरसा मुंडे की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि 15 नवम्बर की तारीख भारत की आदिवासी परंपरा के गौरव गान का दिन है। 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए संदीप गोयल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोकनायक थे।

उन्होंने ब्रिटिश राज के दौरान 19वीं शताब्दी के अंत में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में हुए एक आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया। जिसमें वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास मैं एक महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए। भारत के आदिवासी उन्हें भगवान मानते हैं और धरती का पिता के नाम से भी उन्हें जाना जाता है। भगवान बिरसा मुंडा ने सभी आदिवासियों को संगठित किया था।
जिला महामंत्री आशु चौधरी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने भारत के आदिवासी समाज को नई दिशा दी और स्वतंत्रता संग्राम में अपना अतुल्यनीय योगदान दिया। बचपन से ही उनके अंदर अन्याय के खिलाफ लड़ने की भावना थी।

उस समय आदिवासी समाज पर जमींदारों, साहूकारों और ब्रिटिश सरकार का भारी अत्याचार था। भगवान बिसरा मुंडे ने इन अन्यायों को सहन न करते हुए आदिवासी समाज को संगठित किया था। वे एक कुशल नेता समाज सुधारक और धर्मगुरु थे। उन्होंने लोगों को जल जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए जागरूक किया। अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान’ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडे का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री प्रिंस लोहट, नकली राम सैनी, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, हीरा सिंह बिष्ट, चंद्र किरण, विपिन शर्मा, चन्दन सिंह, दयानंद नंद, पंकज कुमार, अंकित कुमार, सेंकी, सुनील प्रजापति, विभोर कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *