52 नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 16 जून। लकसर कोतवाली पुलिस ने नशीले कैप्सूल समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिस जनपद में निरंतर अभियान चला रही है। अभियान के तहत थाना स्तर पर भी पुलिस टीमों का गठन किया गया है। रविवार को लकसर कोतवाली पुलिस टीम ने प्रवेज पुत्र फुरकान निवासी मौहम्मदपुर कुन्हारी थाना लक्सर को नशीले कैप्सूल समेत दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से 52 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई मनोज गैरोला, एसआई नवीन चौहान, कांस्टेबल अमित रावत, बीरेन्द्र शामिल रहे।