विडियो:-हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने गंगा में प्रवाहित की 1121 लावारिसों अस्थियां

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं-मदन कौशिक
हरिद्वार, 25 जून। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के पदाधिकारियों ने बुधवार को जोधपुर से लाए 1121 लावारिस शवों के अस्थि कलश को हरकी पैड़ी पर पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 1121 लावारिस शवों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक भी मौजूद रहे। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के सेवा कार्यो की सराहना करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि लावारिस आत्माओं को मोक्ष दिलाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर 100 वर्षों से यह पुण्य कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह कार्य जारी रहना चाहिए। उनकी और से इसमें हरसंभव सहयोग किया जाएगा। हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के महामंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि वर्ष 1925 में देश में प्लेग की महामारी फैलने के दौरान पृथ्वीराज भंसारी व नाथूराम ने संस्था की शुरूआत की थी। उसके बाद से संस्था निरंतर सेवा कार्य कर रही है। जिसमें लावारिस शवों का अंतिम संस्कार एवं गंगा में विसर्जन प्रमुख हैं। संस्था की ओर से अब तक 50 हजार से ज्यादा लावारिस शवों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर मोक्ष दिलाया गया है।

प्रजापत ने बताया कि कोविड के दौरान भी संस्था द्वारा 550 कोविड मृतकों के शवों का संस्कार किया गया। लावारिस शवों की अस्थियों को रखने के लिए दो हजार की क्षमता वाले अस्थि बैंक की स्थापना भी संस्था की और से की गई है।

अस्थि विसर्जन के दौरान इस मौके पर हिन्दू सेवा मण्डल के प्रधान महेश कुमार जाजडा, उपप्रधान भेरूप्रकाश दाधीच, महामंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत, कोषाध्यक्ष कैलाश जाजू, संस्कार मंत्री राकेश गौड, मदन सैन, सुरेश पारीक, ताराचंद शर्मा, प्रेमराज खिंवसरा, दिनेश रामावत, नरेन्द्र सिंह गहलोत, सुरेन्द्र सिंह, सांखला, हन्वतराज गॉच्छा, यतिन्द्र प्रजापत, गौरीशंकर गाँधी, महेन्द्रसिंह तंवर सहित अन्य कार्यकर्ता व गंगा सभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *