विडियो:-शिवालिक नगर स्थित मेडिकल शॉप में निकला जहरीला सांप

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार। गर्मी की शुरुआत होते ही रिहायशी इलाकों में सांपों के निकलने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। हरिद्वार के शिवालिक नगर में एक मेडिकल स्टोर में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिने जाने वाला रसैल वाइपर घुस गया। सांप को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।
मेडिकल स्टोर संचालक ने सांप को देखते ही तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने जहरीले सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।


वन विभाग की टीम ने सांप का सफल रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। समय रहते कार्रवाई होने से किसी भी प्रकार की अनहोनी टल गई।
गर्मी के मौसम में सांपों के रिहायशी क्षेत्रों में आने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसे पकड़ने की कोशिश करने के बजाय तुरंत विभाग को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *