स्मैक समेत आरोपी गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 31 मार्च। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.08 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी के निर्देशों पर नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नहर पटरी मायापुर स्थित श्रीराम घाट के पास चेकिंग के दौरान रईस पुत्र करामत निवासी ग्राम रतनपुर थाना बहारदाबाद को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाड़ी, एसआई आशीष नेगी, कांस्टेबल अनिल कुमार, आनन्द तोमर व अर्जुन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *