प्रयागराज महाकुंभ मेले में 51 हजार पौधे रोपीत करेंगे आचार्य स्वामी अरूण गिरी माहराज

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार,18 दिसम्बर। आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज विश्व के सभी देशों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति एवं मानव उत्थान के लिए ग्लोबल अभियान की शुरूआत कर रहें है। प्रयागराज महाकुंभ मेले में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ-साथ कुंभ मेले में शामिल होने वाले संत, महापुरुषों एवं श्रद्धालु भक्तों को पौधारोपण अभियान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए उन्होंने पूरे प्रयागराज के महाकुंभ मेले में 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन करना समाज के सभी वर्गों का नैतिक जिम्मेदारी बनती है। जीवन को सुखद बनाना है तो प्रदूषण को कम करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता नितात जरूरी है। पर्यावरण संतुलित होगा तो जीवन पर आ रहे संकटों का समाधान भी होगा। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि वृक्ष बचेगे तो मनुष्य का जीवन बचेगा। धरा पर पौधों का होना जरूरी है। जीवन पर संकट लगातार मड़रा रहा है।

पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मेला शासन-प्रशासन को भी पौधारोपण अभियान के प्रति समाज को जागरूक करना चाहिए। स्कुल कॉलेजों के माध्यम से वृद्ध स्तर से पौधा रोपण अभियान चलाया जाये। प्रयागराज महाकुंभ शामिल होने वाले देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाने रखने के लिए पौधा रोपण आवश्यक है और अपनी भागीदारी पौधा रोपण में आवश्य निभायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *