नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 2 फरवरी। नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 31 जनवरी को ज्वालापुर निवासी महिला ने नसीम फारूखी पुत्र स्वर्गीय अनवर फारूखी निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ज्वालापुर पर नौ वर्षीय नाबालिग पुत्री को घर बुलाकर छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पोक्सो के तहत मुकद्मा दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसआई ललिता चुफाल के नेतृत्व मे ंपुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी नसीम फारूखी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एसआई ललिता चुफाल के साथ कांस्टेबल अमित गौड व राजेश बिष्ट शामिल रहे।