सटीक एवं सुरक्षित है एआई एंड रेटिना स्केन तकनीक-डा.केपीएस चौहान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 29 मार्च। इएमए कैम्पस बालाजी इन्स्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर अलीपुर आनन्द नगर बहादराबाद में आयोजित चिकित्सकों की बैठक को संबोधित करते हुए इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि एआई एंड रेटिना स्केन तकनीक (आइरिस एनालिसिस) ऐसी तकनीक है जिससे शरीर में व्याप्त बीमारी की अनुवांशिकता का पता चलने के साथ ही शरीर के भूत, भविष्य, वर्तमान का पता चलता है। इस तकनीक को शरीर का ज्योतिष भी कहा जा सकता है। इस तकनीकी से बिना रक्त परीक्षण किए ही शरीर में टरेस एलीमेंट तथा अन्य पौषक तत्वों की कमी और रोगी का डोमिनेंस भी पता चल जाता है।

डा.चौहान ने कहा कि जनता में इस तकनीक के प्रचार प्रसार की कमी है। इएमए द्वारा अगले महीने से निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन कर इस तकनीक प्रचार प्रसार तथा रोगियों को चिकित्सा लाभ देने का कार्य शुरू किया जा रहा है। बैठक में डा.आदेश शर्मा, डा.अशोक कुमार, डा.हीना कुशवाहा, डा.ऋचा आर्य, डा.वीएल अलखानिया, डा.नीलम भारती, डा.बीबी कुमार, डा.अमरपाल अग्रवाल, डा.चांद उस्मान, डा.राशिद अब्बासी, डा.सुनील अग्रवाल, डा.संजय मेहता, डा.कुलदीप चौधरी, डा.वसीम अहमद, डा.सुबोध चौहान, डा.हरबंस सिंह, डा.अंशुल सागर कौशिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *