राहत अंसारी
देहरादून :-दून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली 2017 के बहुचर्चित किडनी रैकेट कांड के मुख्य आरोपी डाक्टर अक्षय राउत को पुलिस ने असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया। आरोपी के पिता-चाचा समेत अन्य 17 आरोपी पहले ही देहरादून की सुद्धोवाला जेल में सजा काट रहे हैं। आरोपी अक्षय राउत चार वर्षो से फरार चल रहा था। वह अलग-अलग स्थानों पर अपनी पहचान छुपाकर प्रेक्टिस कर रहा था।
अक्षय राउत ने पुलिस के समक्ष यह भी जानकारी दी कि 2009 से 2012 तक मुंबई के मेडिकल अस्पताल में आरएमओ का जॉब कर रहा था। अक्षय राउत सेंचुरी गंगोत्री अस्पताल डोईवाला में अपने पिता डॉ अमित रावत के पास आता रहता था। किडनी कांड के बाद पूरा परिवार नेपाल भी भाग गया था। अक्षय राऊत 4 वर्षों से अपना नाम एवं आईडी बदल कर कई राज्यों में प्रैक्टिस कर रहा था।
अक्षय रावत ने सेंचुरी गंगोत्री अस्पताल डोईवाला में कई लोगों के गैर कानूनी तरीके से अंग प्रत्यारोपण कर पिता के साथ लाखों रुपए कमाने का भी खुलासा किया।