अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा उत्तराखंड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समाज की प्रगति में योगदान करें-रविंद्र धीमान
हरिद्वार, 22 सितम्बर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता सुरेशचंद आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील दत्त धीमान, जिलाध्यक्ष पुष्करराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष सतीश धीमान, जिला उपाध्यक्ष संजय धीमान आदि पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र धीमान एवं अन्य पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और नियुक्ति पत्र सौंपे। भेल सेक्टर-3 में श्रमिक कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विश्वकमा्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र धीमान ने कहा कि संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए समाज की प्रगति में योगदान करें।

विश्वकर्मा शिल्पकार समाज के लोग समाज उत्थान में अपना योगदान देते रहें। संगठन की शक्ति एकता बल पर ही स्थापित की जा सकती है। जगदीश प्रसाद धीमान ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय एजेंडे के हिसाब से संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाएं। महासभा को पहचान दिलाने में पदाधिकारियों की निर्णायक भूमिका होनी चाहिए। श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान, यशवंत सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक गतिविधियों से ही संगठन को पहचान मिलती है।

सभी को समाज के विकास में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर भुवेंद्र शर्मा, सोहनलाल, सुरेश धीमान, सुशील धीमान, विजय सिंह, मोहनलाल, यशवंत सैनी, नितिन कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, पुष्पराज धीमान, योगेश धीमान, सूुनील दत्त धीमान, प्रमोद धीमान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *