विडियो :-कांग्रेस छोड़ अनिल शर्मा साथियों सहित भाजपा में शामिल

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा जिला कार्यालय पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के साथ भाजपा में शामिल हुए। 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को भरपूर सम्मान मिलता है।कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा के साथियों को भी पूरा सम्मान पार्टी में दिया जाएगा। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। कार्यकर्ताओं को कोई सम्मान नहीं दिया जाता है। गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं में हताशा निराशा बनी रहती है।

भाजपा में शामिल होने वालों में अनिल शर्मा, सोमपाल सिंह , सुनील शर्मा ,सतीश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अनुज राजपूत ,प्रमोद चौहान, असलम राणा, हिना एडवोकेट राव शमशेर ,गुड्डू ठाकुर ,मुकर्रम रावत ,कहकशा मलिक, राव जुनेद आदि है।

स्वागत करने वालों में ओमप्रकाश जमदग्नि ,अनिल अरोड़ा ,आदेश सैनी ,विकास तिवारी ,लव शर्मा, आशु चौधरी ,ललित मोहन अग्रवाल ,विपिन आनंद ,आशीष झा, इंजीनियर भूषण सिंह ,सतीश कुमार ,वीरेंद्र कुमार, अरुण चौहान, मनोज गौतम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *