भेल ने कोरोना प्रभावितों के लिए खाद्य सामग्री प्रशासन को सौंपी

Politics
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 3 अप्रैल। भारत सहित विश्व के अनेक देश आज कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहे हैं। इस संदर्भ में बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक (हीप) संजय गुलाटी तथा बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका रश्मि गुलाटी ने काॅरपोरेट सामाजिक दायित्व योजना के अंतर्गत कोरोना वायरस की आपदा से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायतार्थ खाद्य सामग्री के पैकेट अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह को सौंपे।  संजय गुलाटी ने कहा है कि ऐसी विकट परिस्थिति में यह हम सबका दायित्व है कि हम अपने समाज के उस वर्ग की ओर विशेष ध्यान दें जो कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह ने बीएचईएल द्वारा बढ़ाए गए इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की। प्रशासन को सौंपी गई खाद्य सामग्री के पैकेट में दाल, चावल, आटा, नमक, चीनी, तेल आदि शामिल हैं।

—————————–