कड़ा प्रहार:-स्मैक का धंधा करने वालों की तोड़ी कमर, सालों से अर्जित की गई प्रॉपर्टी अब होगी सीज

Crime
Spread the love

तनवीर

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की ठोस लीडरशिप में हाड़-तोड़ मेहनत कर रही हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार:-थाना श्यामपुर पर पंजीकृत 2/3 गैगस्टर एक्ट की विवेचना SHO कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा द्वारा सम्पादित की जा रही थी।

जिसमें गैंग लीडर आरोपी शराफत अली पुत्र फईम अली निवासी देहरादून व गैंग सदस्य शहजाद खान पुत्र वैदियार खान निवासी बरेली उ0प्र0 एवं सलमान खान पुत्र आबिद खान निवासी देहरादून तथा शहादत खान पुत्र तैयब खान निवासी बरेली उ0प्र0 गैंग सदस्य के नाम प्रकाश में आये। जिन्हे पूर्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमे में न्यायालय के माध्यम से जिला कारागार में निरूद्ध किया गया था।

आरोपी बड़ी चालाकी के साथ स्मैक आदि नशीले पदार्थों की तस्करी बरेली से लाकर देहरादून और हरिद्वार के इलाके में करते थे। यह अक्सर बसों का इस्तेमाल करते थे। आरोपी की-पैड वाले मोबाइल का ही इस्तेमाल करते थे ताकि पकड़े न जाएं लेकिन हरिद्वार पुलिस की तेज निगाहों से नही बच सके।लंबे समय से किए जा रहे अवैध कार्यों के बल पर इनके द्वारा बहुत सम्पत्ति इकट्ठा कर ली गई। जिसको हरिद्वार पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जाएगा।

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आरोपी शराफत जो पेशे से कार पेन्टर है की संबंधित विभाग से आंकलन करवाकर लगभग 52 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति का होना पाए जाने पर उसके जब्तीकरण के लिए नियमानुसार रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है।

आरोपी शराफत एवं उसके साथी पहले ही थाना श्यामपुर द्वारा 300 ग्राम स्मैक के साथ वर्ष 2023 में पकड़े गए थे। इससे पूर्व में भी आरोपी शराफत 250/- ग्राम स्मैक के साथ बरेली में तथा वर्ष 2020 में 31 ग्राम हेरोइन के साथ विकासनगर देहरादून से व वर्ष 2022 में थाना सियानी गेट में 210 ग्राम हेरोईन के साथ, वर्ष 2019 में 7 ग्राम स्मैक साथ देहरादून से भी जेल जा चुका है।

आरोपी की सम्पत्ति की जांच करने पर आरोपी द्वारा विभिन्न खातों में पैसा जमा कर रखा थे। 3 प्लॉट ,एक मकान की खरीददारी देहरादून में की गयी थी। इस गैंग के सभी सदस्यों द्वारा अर्जित की गई सभी प्रकार की चल अचल संपत्तियों की गहराई से जांच पड़ताल की गई/जारी है।

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही इस शानदार कार्रवाई से जहां एक ओर समाज में अच्छा संदेश जाएगा तो वहीं दूसरी ओर गलत धंधा करने वाले असामाजिक तत्वों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *