हरिद्वार, 31 मार्च। बुधवार को बम निरोधक दस्ते व डॉग स्कवायड टीम ने मंशा देवी व चंडी देवी मंदिर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीडीएस व डॉग स्कवायड ने मंदिर का चप्पा चप्पा खंगाला। क्राइम मीटिंग में एसएसपी नवनीत सिंह ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
निर्देशों के अनुपालन करते हुए पुलिस, बीडीएस व डॉग स्क्वायड टीमों द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को बीडीएस व डॉग स्कवायड टीम मनसा देवी व चंडी देवी मंदिर पहुंची और मंदिर परिसर व मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों को चेक किया।


