बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फंूका सरकार का पुतला

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 20 जनवरी। महानगर कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकारों का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि आज पूरा देश महंगाई से त्रस्त है। 6 वर्ष पूर्व जब भाजपा सरकार केंद्र की सत्ता में आई थी तो पीएम मोदी ने 100 दिन महंगाई को कम करने का वादा किया था। लेकिन 6 वर्षों में रसोई गैस, खाद्यान्न, खाद्य तेलों, सब्जियों आदि जरूरी चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए। लेकिन केंद्र की गूंगी बहरी मोदी सरकार आंखें बंद करे बैठी है। मंहगाई के चलते गरीब महिला की रसोई का चूल्हा नहीं जल रहा।

गरीब, मजदूरों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के मूल्यों में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। मकान बनाना गरीब आदमी के लिए मुश्किल हो गया है। सरकार ने गरीब का निवाला छीनने का कार्य किया है। कोरोना काल में लाखों गरीब मजदूरों का रोजगार चला गया है। लेकिन भाजपा सरकार दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ा रही है और आंखें बंद कर गरीब मजदूरों का शोषण होता देख रही हैं।

पूर्व विधायक रामयशसिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी ने कहा कि देश में लाखों फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। परंतु भाजपा सरकार जिन मजदूरों का रोजगार चला गया उनके लिए कुछ भी करने को तैयार नहीं है। महंगाई त्रस्त मजदूर मजबूर होकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। लेकिन भाजपा सरकार मौन साधे हुए है।

इस दौरान प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, सीपी सिंह, जगत सिंह रावत, चै.बलजीत सिंह, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, अनिल भास्कर, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, अशोक शर्मा, अंजू द्ववेदी, निशा शर्मा, गुलबीर सिंह, धर्मपाल ठेकेदार, सतीश कुमार महासचिव, प्रताप सिंह, सतीश दाबड़े, संदीप सैनी, बी.एस.तेजियान, कैलाश प्रधान, इसरार अहमद पार्षद, मेहरबान खान पार्षद, तहसीन अहमद पार्षद, उदयवीर चैहान पार्षद, आशीष गोस्वामी, जफर अब्बासी पार्षद, राजेंद्र बालियान, विशाल राठौड़, रचित अग्रवाल, वेदपाल तेजियान, शाहनवाज कुरेशी, हरीश सेरी, वीरेंद्र शर्मा, त्रिपाल शर्मा, दिनेश पुंडीर, राजेश चैहान, हरिशंकर, सुबोध कुमार, हरद्वारी लाल, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, सचिन जॉन, पराग चाकलान, कार्तिक शर्मा, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, आकाश बिरला, ओम प्रकाश शर्मा, जे.पी.सिंह, मनोज सिंह, गोविंद बिष्ट, दिग्विजय यादव, विजय सैनी, एसके सक्करवाल, अम्बिका पांडे, सोनी प्रजापति, आरबीएल वर्मा, अमित राजपूत, हितेश चैहान, रजत कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *