तनवीर
हरिद्वार, 1 मई। अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर भेल सेक्टर-1 स्थित हेवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर 1 मई 1886 को शिकागो में अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे श्रमिकांे को एकजुट और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहनेे की आवश्यकता है।
उन्होंने शहीद श्रमिको के बलिदान को याद करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सभी श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 कोड बिल लायी है। जो कि श्रमिको के हित मे नही है। श्रमिक विरोधी इस बिल के कारण श्रमिकों से 8 घंटे की बजाय 12 घंटे कार्य कराया जा रहा है। जिससे श्रमिकों का शोषण हो रहा है। नई श्रमिक यूनियन का रजिस्ट्रेशन नही जो पा रहा है। जिससे श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा नही हो पा रही है।
यूनियन के महामन्त्री विकास सिंह ने कहा कि श्रमिको को संगठित होकर अपने अधिकारों को लेने के लिए प्रयास करना चाहिये। विकास सिंह ने कहा कि भेल में अधिकारियों एवं सुपरवाइजर की भर्ती हो रही है। लेकिन पिछले 13 वर्षों से आर्टिजन की भर्ती नही की गयी है। जिससे काम का पूरा दबाव श्रमिक वर्ग पर आ गया है और उनका शोषण हो रहा है। मजदूरों को मिलने वाली े ओवर टाइम, छुट्टी नगदी करण सुविधा बंद कर दी गई है। उन्होंने केंद्र सरकार एवं भेल प्रबंधन से श्रमिकों की भर्ती जल्द से जल्द शुरू करने की मांग भी की।
सभा को संबोधित करते हुए सीएफएफपी श्रमिक यूनियन के महामंत्री सचिन चौहान ने कहा कि संविदा श्रमिक को प्राइवेट फैक्ट्रियों में मिनिमम वेज और समान कार्य पर समान वेतन नहीं मिल रहा है। श्रमिकों से 10 से 15 घंटे काम कराया जा रहा है। यह मजदूरों का शोषण है। सभा के उपरांत भेल कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद श्रमिकों एवं पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभा में रवि कश्यप, अमित गोगना, सचिन चौहान, दिलीप सैनी, शिव कुमार, आशीष नेगी, अजीत पाल, बबलू गौड, कृपाल सिंह, जागेश पाल, राजकुमार, रूपेश विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह, बलबीर सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश मालवीय, मोहित शर्मा, नवीन गिरी, अरविंद मावी, चंद्रमोहन बघेल, प्रह्लाद सिंह, राजकुमार, सतीश कुमार, विजय कुमार, कमलेश कुमार, अजय कुमार, कमलेश राय, सतेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार प्रजापति, बाबूलाल, हरिहर प्रसाद, हरीश साहू, विजय यादव, भवानी प्रसाद, धर्मेश गुप्ता, अमित पांडे, विजय यादव, दीपक, हरीश साहू, संतोष यादव, कमाल महफूज, सुमित गर्ग, अतुल मिश्रा, विकास महंत, कमल सैनी, बबलू, अमरजीत सिंह, बलिंदर भारती, धर्मेन्द्र, विनीत सैनी, सचिन उपाध्याय, संजय गुप्ता, अजीत पाल, सोहेल, अमरजीत सिंह, चंद्रदेव, अरविंद कुंडू, कन्हैयालाल,, हरद्वारी लाल यादव, भवानी स्वामी, अजय कुमार सहित सैकड़ों भेल श्रमिक मौजूद रहे।


