भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा श्रम संविदा बोर्ड सदस्य मनोनीत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा राज्य श्रम संविदा बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है। आशुतोष शर्मा के श्रम संविदा बोर्ड में सदस्य मनोनीत होने पर विघुत विभाग के संविदा कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी और अपनी विभागीय समस्याओं से अवगत कराया। आशुतोष शर्मा ने कर्मचारियों पूर्ण सहयोग करने व श्रम बोर्ड की बैठक में उनकी समस्याओं को उठाने का आश्वासन दिया।

आशुतोश शर्मा ने कहा कि पूर्व में जो भी अनियमितताएं उपनल संविदा कर्मचारियों के प्रति रही हैं। उन्हें भी दूर कराया जाएगा। शिष्टाचार भेंट को उपनल संविदा कर्मियों ने बहुत संतोषजनक बताया और कहा कि आशुतोष शर्मा के बोर्ड सदस्य मनोनीत होने से उनकी समस्याएं सरकार तक पहुंचेगी तथा जल्द जल्द उनका निराकरण होगा। भेंट करने वालों में त्रिलोक चन्द्र, मुकेश कुमार वर्मा, ब्रिजेश कुमार शर्मा, श्याम लाल कोहली, नाथीराम, कुंवर पाल, मनोज शर्मा व अन्य कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *