तनवीर
हरिद्वार, 28 मई। भाजपा नेता संजीव चौधरी ने नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड 13 नवोदय नगर में लोगों से मुलाकात कर समस्याएं सुनी। वार्ड के लोगों द्वारा राम मन्दिर के पास सुखी नदी मे जाने वाले नाले का निर्माण बीच मे ही रोके जाने और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से अवगत कराया। संजीव चौधरी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार से मुलाकात कर उन्हें समस्याओ से अवगत कराया और समाधान करने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।
संजीव चौधरी ने कहा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा नगर पालिका शिवालिक नगर में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान व पालिका बोर्ड ने काफी विकास किया है।
जो समस्याएं शेष रह गयी हैं। उनका भी जल्दी ही निस्तारण किया जाएगा। नवोदय नगर मे नाला और स्ट्रीट लाइट और बरसात मे सुखीनदी के कटान की समस्या को जल्दी हल किया जाएगा। नगर पालिका शिवालिक नगर को विकसित पालिका बनाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि मोदी व धामी के नेतृत्व मे आज देश और प्रदेश उन्नति कर रहा है और लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत मे सरकार बनेगी।
इस दौरान तनुजा राणा, दीपक कुमार, अश्वनी कुमार, अनुज कुमार, प्रीति यादव, रविता चौहान, भावना शुक्ला, उमा देवी, रिंकु, सुधीर कुमार, सोनू तिवारी, लक्ष्मी झा, निर्मला देवी, वन्दना देवी, सुनीता कुकरेती, रिया, कुसुम, ज्योति व रीना आदि वार्ड के लोग मौजूद रहे।