विडियो:- इंस्टाग्राम पर पिस्तौल दिखाना पड़ा भारी

Crime Haridwar News
Spread the love

खिलौना पिस्तौल मामले में सिटी हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही

सोशल मीडिया यूज कर रहे आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम में अपलोड की थी रील

चौकी पहुंचे युवक ने मांगी माफी, गलती न दोहराने का किया वादा

युवक का पुलिस एक्ट में किया गया चालान भविष्य के लिए दी गई चेतावनी

सोशल मीडिया यूजर राहुल ककड़ निवासी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर हाल शमशान घाट रोड खड़खड़ी कोतवाली नगर द्वारा नकली पिस्तौल के साथ इंस्टाग्राम में अपलोड किए गए वीडियो का हरिद्वार पुलिस ने संज्ञान लिया। पड़ताल में सामने आया कि अपलोड वीडियो में दिख रही पिस्टल खिलौना है।

पुलिस द्वारा चौकी खड़खड़ी पर आरोपी युवक को बुलाकर भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए पुलिस एक्ट में चालान किया गया जिस पर अपनी गलती पर माफी मांगते हुए भविष्य में ये गलती न दोहराने का वादा किया।