भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने किया गंगा पूजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और आरती कर प्रदेश की ख़ुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा ज़िला प्रभारी रुची भट्ट ने कहा की भाजपा महिला हितेषी पार्टी है। भाजपा ने पंचायत से लेकर संसद तक मे महिलाओ को हक़ देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओ को बराबरी का हक़ चाहिए और ये हक़ केवल भाजपा ही दे सकती है। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है वहां महिलाओं को उनका हक मिल भी रहा है।

नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी ने कहा कि वे समाज की शोषित एवं वंचित महिलाओं को मुख्यधारा मे लाने का कार्य करेंगी और उनके हक की आवाज़ सरकार तक लेकर जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओ को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया है। उज्ज्वला योजना दी है। प्रदेश सरकार भी महिलाओं के उन्नत भविष्य के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। आज महिलाएं खुलकर भाजपा सरकार मे अपने हक से कार्य कर ख़ुद का परिवार का और देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही महिलाएँ सुरक्षित रह सकती हैं। अन्य प्रदेशों मे महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहे हैं।
वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और अन्य प्रदेशों मे जब-जब अन्य दलो को सरकार रही हैं, महिलाओ पर अत्याचार हुए हैं और अपराध बढ़े है। आज जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। उन प्रदेशों में देर रात भी महिलाएँ आराम से आना जाना कर पाती है। बड़े-बड़े अपराधी या तो जेलो मे हैं या फिर भाजपा सरकार वाले प्रदेश को छोड़ कर भाग गए हैं। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रहे हैं। कई पुरस्कार प्रदेश की वीरांगनाओ के नाम पर रखे गए हैं। महिलाओ के हित भाजपा सरकार ही पूरे कर सकती है।
गंगा पूजन मे मुख्य रूप से महिला आयोग की सदस्य कमला जोशी, ज़िला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, रविन्द्र राठौर, ज़िला महामंत्री प्रीति गुप्ता, कामिनी सड़ाना, एड.राजकुमार, गोमती मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवालिक नगर रीना तोमर, सरोज जाखड़, मंजू सिंह, अर्चना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *