तनवीर
हरिद्वार, 11 अक्तूबर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक गुलाम साबिर व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी ने मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ के निवास पर पहुंच कर फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड ने सभी कार्यकर्ताओं से 2027 मे होने वाले चुनाव में जुट जाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने जा रही है। जिला संयोजक गुलाम साबिर व प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शहनवाज सलमानी ने बधाई देते हुए कहां है कि अनीश गौड को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से अल्पसंख्यकों के हित में काम होगा। राज्य सरकार से मिलने वाली योजना का लाभ निश्चित रूप से अल्पसंख्यक समाज को प्राप्त होगा।


