तनवीर
हरिद्वार, 7 अक्तूबर। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड का बुके देकर एवं फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्क्षध्यक्ष एजाज हसन, नसीम सलमानी, खुर्रम मलिक, राव जमीर मौजूद रहे।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन व पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरैशी कहा कि अनीश गौड को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से अल्पसंख्यकों के हितों में काम होंगे। राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ निश्चित रूप से अल्पसंख्यक समाज को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास में योगदान दे रही है।
प्रदेश की जनता के हितों में अनेकों योजनाएं संचालित है। जिसका लाभ सभी वर्गों को समान रूप से प्राप्त हो रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन व पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नवर कुरैशी ने कहा कि भाजपा ही बिना भेदभाव के प्रदेश का विकास कर सकती है। अनीश गौड ईमानदार कर्मठ एवं जुझारू नेता है। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताया।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष एजाज हसन ने प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निश्चित रूप से अल्पसंख्यकों के उत्थान में प्रदेश अध्यक्ष निर्णायक भूमिका निभाएंगे। युवा नेताओं का मार्गदर्शन भी होगा। केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का भी प्रचार प्रसार तेजी के साथ किया जाएगा।