भाजपा ओबीसी मोर्चा ने बजट को बताया जन हितैषी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


लोगों को आत्मनिर्भर बनाने व आगे ले जाने का काम करेगा बजट-प्रदीप पाल
हरिद्वार, 9 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 को जन हितैषी करार दिया है। कहा कि बजट में पब्लिक सेक्टर को विस्तार करने के साथ बजट का फोकस छात्रों, किसानों, महिलाओं, स्वास्थ्यकर्मियों, निवेशकों और करदाताओं को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को ओबीसी मोर्चा की ओर से भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर पर बजट-2026 पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि केंद्रीय बजट से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने व आगे ले जाने का काम होगा। केंद्रीय सरकार रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म पर आधारित काम कर रही है। कार्यक्रम संयोजक एवं मोर्चा के गढ़वाल संयोजक डा.प्रदीप चौधरी ने कहा कि किसानों, मध्यम वर्ग, मजदूरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में प्रावधान किए गए है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए इंस्टीट्यूट, हॉस्टल बनाए जाएंगे। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाईयों पर कस्टम ड्यूटी हटाने से हर किसी को आसानी से उपलब्ध होगी।

साथ ही अन्य कुछ दवाओं पर एक्सपोर्ट ड्यूटी सब्सिडी को बढ़ाया गया। इससे मरीजों, खासकर कैंसर पीड़ितों पर आर्थिक बोझ कम होगा और दुर्लभ बीमारियों के मरीजों को पर्सनल यूज के लिए ड्यूटी-फ्री आयात आसान होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है। 2014 से केंद्र सरकार ने हर बजट में देश को उन्नत बनाने का सपना तैयार किया और योजनाओं एवं घोषणाओं को धरातल पर उतारने का काम किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता संदीप सिंघानिया ने किया।

इस दौरान मोर्चा के जिला प्रभारी नृपेंद्र चौधरी, कार्यक्रम के सह संयोजक विपिन चौधरी, पूर्व जिलामंत्री श्याम सिंह, श्याम सिंह रोड, जिला उपाध्यक्ष मुनेश पाल, रवि कश्यप, पवनदीप, आशीष चौधरी, डा.प्रेम प्रकाश सतलेवाल, तिलकराम सैनी, सुधीर ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, अजय मलिक, एडवोकेट सतीश कुमार, सर्वेश प्रजापति, अनुज पाल, मिथुन चौधरी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *