मंगलौर उपचनुाव में भारी अंतर से जीत हासिल करेगी भाजपा-त्रिवेंद्र सिंह रावत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना मंगलौर उपचुनाव में मतों से जीत हासिल करेंगे। संसद सत्र में भाग लेने के पश्चात हरिद्वार पहुंचे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का डामकोठी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया। मंगलौर उपचुनाव में प्रचार के लिए रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। प्रत्येक कार्यकर्ता को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचना है।

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना कर देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा और एन.डी.ए पर विश्वास व्यक्त किया है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी जनता के प्रति और ज्यादा बढ़ जाती है। कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव एवं सहकारिता चुनाव की तैयारी पार्टी ने व्यापक स्तर पर शुरू कर दी है। हरिद्वार जनपद की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगम और नगर पंचायतो में भाजपा जीत हासिल करेगी।
स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, ठाकुर सुशील चैहान, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री योगेश चैहान, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, चंदन सिंह चैहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित राज, जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह, डा.हरीश चैहान, तरुण चैहान, मोहित चैहान, अतुल चैहान, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, जगदीशलाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, आशु चैधरी, आशुतोष शर्मा, संजय चैहान, जय भगवान सैनी, नवनीत परमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *