शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद में किया अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की शाखा का गठन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 27 अक्तूबर। शिवालिकनगर नगर पालिका परिषद में कार्यरत सफाई मजदूरों व अन्य आउटसोर्स कर्मियों की एक सभा संजय घावरी की अध्यक्षता में हुई। जिसमे अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की शाखा का गठन संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र श्रमिक की मौजूदगी में किया गया। संगठन में शाखा अध्यक्ष सन्नी टांक, कार्यकारी अध्यक्ष शुभम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू, उपाध्यक्ष विशाल कुमार, उपाध्यक्ष विशाल, शाखा महामंत्री अजीत सिंह, सचिव पद कृष्णा, उपसचिव सहदेव सिंह, कविता, संगठन सचिव जयनाथ, सदस्य गोपाल, बिंदु, रचना आदि का मनोनयन किया गया। मनोनयन पर शाखा अध्यक्ष के नेतृत्व में समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन महामंत्री का आभार प्रकट करते हुए जोरदार स्वागत किया।
राजेंद श्रमिक ने नवनियुक्त कमेटी को शुभकामनाएं दी व कहा कि कर्मचारियों द्वारा संगठन को बताया गया है कि पूर्व में जिस प्रकार ठेकदार द्वारा कर्मचारियों का पीफ एवं इएसआई कर्मचारियों को नहीं दिया गया। जबकि उनके वेतन से काटा गया। ऐसे में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ संगठन जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीछक से कानूनी कार्यवाही कर कर्मचारियों को न्याय देने की मांग करेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हितों के लिए संकल्पबद्ध है व कर्मचारियों की मेहनत का पैसा डकारने वाले ठेकदारों से एक एक पाई दिलवाने का प्रयास करेगा। बैठक में मुख्य रूप से शाखा संयोजक राजू खेरवाल, सचिव मनोज छाछर, अमन, विशाल, मुकेश, सनी, सौरभ, बलराम, बबलू, कुलदीप, दौलतराम, वीर, अभिषेक, सुमित, अजय, अशोक, अर्जुन, सीमा, सोनिया, कविता, बिंदु, सुरेन्द्र, विक्की, विनोद, नरेश, अश्वनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *