जनपद हरिद्वार में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत,पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक

ब्यूरो पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक /भंडारण उपलब्ध हरिद्वार 12 मार्च :- जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एल०पी०जी०) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत गैस एजेन्सियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा […]

Continue Reading

विडियो:-बोरवेल के गड्ढे में गिरकर फंसा गुलदार

तनवीर हरिद्वार:-वन विभाग की रुड़की रेंज स्थित ग्राम भारापुर भौंरी के पास एक गुलदार 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गांव के आसपास गुलदार दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की […]

Continue Reading

विश्व किडनी दिवस 2026 : “सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य लोगों की देखभाल, पृथ्वी की रक्षा”

विश्व किडनी दिवस एक वार्षिक वैश्विक अभियान है, जिसका उद्देश्य किडनी स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और विश्वभर में किडनी रोग के बोझ को कम करना है। इस वर्ष इसे 12 मार्च को मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम दो परस्पर जुड़ी प्राथमिकताओं को रेखांकित करती है: प्रत्येक व्यक्ति के […]

Continue Reading

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रखा विकास कार्यों का लेखा जोखा

तनवीर विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराडीसैंण) में स्थित विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं […]

Continue Reading

विडियो:-गैस बुक नहीं होने से परेशान हो रहे उपभोक्ता, एजेंसियों और गोदामों पर पहुंच रहे लोग

तनवीर हरिद्वार, 11 मार्च। अमेरिका इजरायल व ईरान युद्ध की खबरों के बीच देश में गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंकाओं के चलते उपभोक्ताओं में पैनिक की स्थिति बन गयी है। गैस एजेंसियों ओर गोदामों पर बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। जिससे अचानक मांग बढ़ने के कारण सप्लाई व्यवस्था पर दबाव […]

Continue Reading

विडियो:-रोजा खोलने के लिए खजूर है रोजेदारों की पहली पसंद

तनवीर ज्वालापुर के बाजारों में बिक रहे कई किस्म के खजूर हरिद्वार, 11 मार्च। रोजा खोलने लिए रोजेदारों की पहली पसंद खजूर है। सुन्नत के अनुसार भी रोजा खजूर से ही खोला जाना चाहिए। इसलिए अधिकांश रोजेदार खजूर से ही रोजा खोलते हैं। माहे रमजान में खजूर की मांग भी बढ़ जाती है। खजूर को […]

Continue Reading

विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुई 1.08 करोड़ की पेयजल योजना

तनवीर हरिद्वार, 11 मार्च। रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड 12 में लगभग 1.08 करोड रुपए की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत की गयी है। योजना का शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसका लाभ शिवालिक नगर वार्ड 12 अंतर्गत कृपालनगर एवं आसपास में रहने वाले सभी […]

Continue Reading

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरूस्कार वितरित किए

तनवीर हरिद्वार, 11 मार्च। देववाणी परोपकार मिशन द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रैस क्लब में आयोजित समारोह में पुरूस्कार वितरित किए गए। मेयर किरण जैसल ने सभी को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। देववाणी परोपकार मिशन के अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान […]

Continue Reading

विडियो:-नगर कोतवाली पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

तनवीर किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों पर ठोका 26 लाख का जुर्माना हरिद्वार, 11 मार्च। बुधवार को कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे किराएदारों व मजदूरों के सत्यापन के लिए व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 260 मकान मालिको पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही […]

Continue Reading

विडियो:-मनसा देवी पैदल मार्ग से हटाए गए दुकानदारों ने की पुनः दुकानें लगवाने की मांग

तनवीर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे वन विभाग कार्यालय का घेराव-संजय चोपड़ा हरिद्वार, 11 मार्च। गत वर्ष मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद मार्ग से हटाए गए दुकानदारों ने पुनः दुकानें लगवाने की मांग की है। हटाए गए दुकानदारों के समर्थन में प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता […]

Continue Reading