जीएसटी दरों में बदलाव से मिलेगी आमजन को राहत-डा.विशाल गर्ग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 4 सितम्बर। वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने केंद्र सरकार के जीएसटी दरों में बदलाव के निर्णय स्वागत करते हुए इसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने वाला बताया है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि सरकार के इस कदम से व्यापारी और आम जनमानस में प्रसन्नता की लहर है। विशाल गर्ग ने कहा कि जीसएटी की नई दरों का निर्धारण करते हुए किसानों मजदूरों को बड़ी राहत दी गई है।

शिक्षा सामग्री पेन, पेंसिल, किताबे, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, रोजमर्रा की वस्तुओ के अलावा खाने की वस्तुएं भी सस्ती होंगी। कई वस्तुओं पर जीएसटी को समाप्त कर दिया गया है। जिससे निश्चित रूप से कमजोर वर्गो को बड़ी राहत मिलेगी। त्यौहारी सीजन में व्यापारियों को भी इससे लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस निर्णय से पूरे देश में हर्ष की लहर है। पूरा देश जनता के हितों में लिए गए फैसले की प्रशंसा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *