तनवीर
हरिद्वार, 1 दिसम्बर। राष्ट्रीय व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी बयान मे कहा कि कॉरिडोर व पॉड टैक्सी पर कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। कांग्रेस के मशाल जुलूस मात्र राजनीतिक नौटंकी है।
चौधरी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनता की हर बात को ध्यानपूर्वक सुन रहे है सभी मसलो को हल निकालते है। कॉरिडोर एंव पॉड टैक्सी पर भी मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के हिसाब से ही निर्णय लेने की बात कही है। व्यापारी जब जब सड़को पर उतरे है तो भाजपा व्यापारी के साथ खडी हो जाती है। उस समय कांग्रेस दूर तक कही दिखाई नहीं देती है। संजीव चौधरी ने कहा कि नगर निगम चुनाव आ गए है तो कांग्रेस को व्यापारी की याद आ रही है।
चुनावी रोटिया सेकने के लिए व्यापारी के नाम पर ओछी राजनीति पर उतर आई है। चौधरी ने कहा व्यापारी किसी की राजनीति का हिस्सा नही है कांग्रेस को अपनी राजनीति करनी है तो करे पर व्यापारी के कंधे पर रख कर बन्दूक ना चलाए। चौधरी ने कहा कि व्यापारी ना किसी पार्टी के साथ है ना किसी के विरोधी है हमेशा भाजपा ने ही व्यापारी का साथ दिया है। और कभी भी पार्टी ने व्यापारियों का चुनावी लाभ लेने का प्रयास नही किया है।


